Thursday, 27 November 2014

कैसे बना मैं World’s Youngest CEO

जब पहली बार मेरे मन में ये सवाल आया कि भला दुनिया का सबसे कम उम्र वाला CEO कौन होगा , तो मैंने सोचा जरूर ये कोई American होगा, जिसने बीच में ही अपनी पढाई छोड़ कर किसी गराज से कोई IT कंपनी शुरी की होगी . कोई  Bill Gates, Steve jobs types. पर मेरे लिए ये एक बेहद सुखद आश्चर्य था कि World’s Youngest CEO कोई और नहीं बल्कि एक भारतीय है.

आइये हम आपको मिलवाते हैं दुनिया के youngest CEO, Mr. Suhas Gopinath ( सुहास गोपीनाथ)से.


                                                                                             Suhas Gopinath


आज से करीब दस-बारह साल पहले जब सुहास ने Globals Inc की foundation डाली थी तो वो महज चौदह वर्ष के थे,और तब उन्हें खुद ही नहीं पता था कि वो दुनिया के सबसे कम उम्र के CEO बन गए हैं. और ये काम उन्होंने किसी आलिशान office में बैठ के नहीं बल्कि Banglore के एक छोटे से Cyber-Cafe में बैठ कर किया था.
आज Globals Inc एक multi-million dollar company है और इसके operations USA, UK, Spain, Australia, इत्यादि देशों में फैले हुए हैं. मात्र पच्चीस वर्ष की अवस्था में, जब जादातर लोग अपनी पढाई पूरी करने में ही लगे होते हैं; तभी Suhas Gopinath ने अनेकों उपलब्धियां हांसिल कर रखी है –
  • वो World Bank की ICT Advisory Council के BOARD MEMBER हैं
  • साल 2007 में उन्हें European Parliament and International Association for Human Values ने “Young Achiever Award से सम्मानित किया.
  • World Economic Forum. ने उन्हें ‘Young Global Leaders’for 2008-09 के सम्मान से भी नवाजा.
  • वो World Economic Forum हे अब तक के सबसे young member भी हैं.
क्या बात है!!!
आइये उन्ही की जुबान से जानते हैं उनकी कहानी:
सुहस का बचपन:
मैं एक माध्यम-वर्गीय परिवार से belong करता हूँ . मेरे पिता Indian Army में बतौर Scientist काम करते थे. और मैं Banglore के Airforce School में पढता था. बचपन में मेरा interest animal और vetrinary science में था . लेकिन जब मैंने अपने दोस्तों जिनके पास PC था; को कंप्यूटर के बारे में बात करते सुनता था तो मेरे अंदर भी एक चाहत उत्पन्न हुई की मैं भी उनकी तरह बात करू.
उस वक्त हमारे घर पे computer नहीं था और न ही हम उसे afford कर सकते थे. इसलिए मैंने अपने घर के नजदीक ही एक Internet Cafe find किया, तब मुझे हर महीने सिर्फ 15 रूपए बतौर pocket money मिलते थे, इतने पैसों में रोज internet नहीं surf किया जा सकता था. लेकिन मैंने इस दूकान के बारे में एक चीज notice की थी, ये हर रोज दोपहर में 1 बजे से 4 बजे तक बंद रहती थी. मैंने दुकानदार को एक offer दिया कि school के बाद 1 बजे से 4 बजे तक मैं आपकी दूकान खोलूँगा और customers का ध्यान रखूंगा.बदले में आप मुझे free में net surf करने देंगे. ये मेरी life की पहली business deal थी, और ये काफी सफल साबित हुई.
Website बनाने की दीवानगी:
अब मेरे पास कंप्यूटर और Internet दोनों था ..धीरे-धीरे मैंने website बनाना शुरू कर दिया. और कुछ ही समय में ये मेरा passion बन गया. Internet पे कुछ freelance marketplace होते हैं जहाँ मैं एक website-builder के रूप में registerहो गया. मुझे पहली वेबसाइट free of cost बनानी पड़ी क्योंकि मेरे पास references नहीं थे. ये New York के एक कंपनी की वेबसाइट थी. मेरी पहली कमी $100 की थी जो मुझे एक अन्य website बनाने पे मिली, तब मैं 13 वर्ष का था. चूँकि मेरा कोई bank account नहीं था इसलिए मैंने अपने पापा को इस बारे में बताया.
मैं पैसे को ले के जरा भी excited नहीं था. क्योंकि मई ये काम पैसे के लिए नहीं, अपने passion के लिए करता था. मैं free में भी वेबसाइट बनाता था, तब मैं नौवीं कक्षा का ही छात्र था. उसके बाद मैंने coolhindustan.com नाम का एक पोर्टल बनाया. जो NRIs पे focussed था. मैं इस पोर्टल के माध्यम से अपनी skills दिखाना चाहता था. उसके बाद तो कई कम्पनिया मुझे अपना web-designer बनाने के लिए approach करने लगीं.
जब अपना पहला computer खरीदा:
जब मैं 9th class में था तभी मैंने computer खरीदने के लिहाज से काफी पैसे जमा कर लिये थे. उस समय मेरा भाई Engineering कर रहा था , पापा ने सोचा उसे कंप्यूटर की ज़रूरत है और उसके लिए कंप्यूटर खरीद दिया, कुछ ही समय में मैंने भी एक कंप्यूटर खरीद लिया. पर मेरे घर पे net-connection नहीं था. Net-cafe में जादा समय देने से मेरी पढाई भी प्रभावित हुई. मैंने 9th के बाद अपनी सारी summer vacation cafe में काम करते हुए बिताई.
जब US से job-offer मिला :
जब मैं चौदह साल का था तब US की एक कंपनी NetworkSolutions से मुझे part -time job का offer मिला, वो US में मेरी education भी sponsor करने को तैयार थे . पर मैंने वो offer reject कर दिया क्योंकि उसी दौरान मैंने Bill Gates के बारे में पढ़ा था किउन्होंने कैसे Microsoft कि शुरुआत की थी.
मैंने सोचा अपनी कंपनी शुरू करने में जादा मजा है. US की कई कंपनियां मुझसे कहती थीं कि मेरी तो मूंछ भी नहीं है और वो मेरी services लेने में insecure feel करती हैं. वो मेरी ability को मेरी उम्र और qualification से जोड़कर देखती थीं.इसलिए मैंने अपनी कंपनी शुरू करने कि सोची ताकि मैं दुनिया को दिखा सकूं कि age और academic qualification मायने नहीं रखते हैं. मैंने निश्चय किया कि जब मैं अपनी कंपनी start करूँगा तो मैं सिर्फ youngsters को लूँगा और उनसे उनकी academic qualification या marks के बारे में नहीं पूछूँगा. आज मैं इस चीज को अपनी कंपनी में follow करता हूँ.
जब चौदह साल की उम्र में अपनी company start की :
Class 9th की छुट्टियाँ खतम होने के कुछ दिन बाद ही मैंने अपनी कंपनी Globals Inc. की शुरुआत की. मैं कंपनी का नाम Global या Global Solutions रखना चाहता था, पर दोनों ही नाम available नहीं थे, इसलिए मैंने Globals नाम रख लिया.
मैंने अपनी कंपनी US में register कराइ क्योंकि India में आप 18 वर्ष से कम उम्र में कंपनी नहीं डाल सकते. US में कंपनी शुरू करने में बस 15 minute लगते हैं. मैं company का owner और CEO बन गया, मेरा एक दोस्त जो अमेरिका की एकUniversity का छात्र था board member बन गया. मैं काफी excited था क्योंकि यही तो मैं करना चाहता था. उस दिन से मैं अपनी कंपनी को Microsoft के जितना बड़ा बनाने का ख्वाब देखेने लगा.
पहले साल में Globals Inc का turn-over Rs. 1 lac था ,जो दुसरे साल में बढ़कर Rs. 5 Lac हो गया.
स्कूल में अच्छा ना करने पर:
अपने pre-board CBSE exam में मैं Mathematics में fail हो गया. स्कूल की हेड-मिस्ट्रेस shocked हो गयीं,क्योंकि पहली बार मैं किसी subject में fail हुआ था. उन्होंने मेरी माँ को बुलाया और मेरी शिकायत की. घर पे माँ ने मुझसे कसम ली की मैं पढाई पे ध्यान दूँगा. मैंने अपनी माँ से कहा कि जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी ,Bill Gates ने अपनी पढाई पूरी नहीं की तो आप मुझे पढाई के लिए force क्यों करती हैं? तब उन्होंने कहा कि मैं sure हूँ कि तुम्हारी और उसकी कुंडली एक जैसी नहीं हैं.
मैं एक ऐसे परिवार से हूँ जहाँ entrepreneurship को पाप समझा जाता है. मेरी माँ काफी upset थीं , वो चाहती थीं कि मैं पहले Engineering और फिर MBA करके किसी अच्छी कंपनी में काम करूं. अपनी माँ कि इच्छाओं का ख़याल रखते हुए मैंने चार महीने तक अपनी कंपनी के लिए कोई काम नहीं किया और board exams की तयारी में जुट गया . मैंने परीक्षाएं first class में पास की.
मैं अभी भी feel करता हूँ कि सिर्फ bookish knowledge से कुछ नहीं होता ,practical knowledge बहुत जरूरी है.
Europe बतौर एक Market:
जब मैं 16-17 साल का था तब तक मैंने अपनी कंपनी के बारे मैं घर मैं किसी को कुछ नहीं बताया था, वो येही समझते थे कि मैं एक freelancer हूँ . हम लोग वेबसाइट बनाना , online-shopping , e-commerce से related काम करते थे . कभी कभी हम US में part-time programmers को भी काम देते थे, पर अभी तक हमारा कोई ऑफिस नहीं था. जब मैं सोलह साल का था तब मैंने महसूस किया कि Europe में काफी opportunities हैं क्योंकि जादातर भारतीय IT companies US पे ही focus कर रहीं थीं. जब मैंने Spain कि एक कंपनी को contact किया तब उन्होंने हमारे साथ ये कहते हुए काम करें से मना कर दिया कि Indians को Spanish नहीं आती.
एक entrepreneur rejection नहीं स्वीकार कर सकता खासतौर पे जब वो young हो. मैंने Spanish Universities से पांच interns को hire किया और उन्हें उनके successful sales के हिसाब से pay करने को कहा. इन लोगों ने हमारी कंपनी के लिए projects लाये . तब मैंने decide किया कि Spain में हमारा एक office होना चाहिए.ठीक ऐसा ही मैंने Italy में भी किया.
जब Germany में Entrepreneurship पर बात करने गए :
American news-paper और BBC मेरे बारे में काफी कुछ बता रहे थे “World’s youngest CEO at 14 from a middle class background” मैंने कभी lime-light में आने के बारे में नहीं सोचा था, मेरे लिए तो एक कंपनी स्टार्ट करना मेरे passion का हिस्सा था. ये सब देख कर Germany के एक B-School ने मुझे entrepreneurship पर अपने स्टुडेंट्स से बात करने के लिए invite किया. तब मैं 17 साल का था , मैंने अपनी बारहवीं कि पढाई पूरी कर ली थी और बेंगलुरु के एक Engineering College में दाखिला ले लिया था. जब मैं 18 साल का था तब मैंने अपनी कंपनी का Europeanhead-quarter, Bonn में set-up कर दिया.
इस तरह से हमने एक छोटे से Internet Cafe से एक multi-national company तक का सफर तय किया जिसके operations आज Europe, Middle East, the US, Canada, the UK, Australia,आदि जगहों पर फैले हुए हैं.
                                                                            Suhas Gopinath With Bill Gates

जब 18 साल में भारत में कंपनी register की :
जिस दिन मैं अठारह साल का हुआ उसी दिन मैंने अपनी कंपनी को भारत में Globals नाम से register कर लिया और चार लोगों को recruit कर लिया. मैंने अपना ऑफिस उसी cafe के बगल में खोला जहाँ से मैंने अपने career की शुरुआत की थी. अब तक वो cafe बंद हो चूका था और उसका मालिक किसी फैक्ट्री में काम करने लगा था. वो जब ही मुझे मिलता मै उससे येही कहता कि “ आपने मुझे तो entrepreneur बना दिया पर खुद एक नौकरी कर ली”
कंपनी को एक Products company बनाने पर:
हम अपनी कंपनी को एक products company भी बनाना चाहते थे और हमारा focus education पर था. हमने एक ऐसा software बनाया है जो बच्चे के स्कूल में दाखिले से लेकर उसके निकलने तक उसकी सारी जानकारी रखे.हम इस क्षेत्र में market leader बनाना चाहते हैं. आज हमारा ये सॉफ्टवेर India, Singapore और Middle-East के सौ से जादा विद्यालयों में use हो रहा है.
जब Ex-President डा. अब्दुल कलाम से मुलाक़ात हुई:


                                                                               Suhas with Dr. APJ Abdul Kalam


जब मैं Dr.  Abdul Kalam से मिला तब वो भारत के राष्ट्रपति थे. तब मैं 17-18 साल का था . वो meeting 15 min की होनी थी लेकिन हमारा conversation इतना intense था कि हमारी मुलाक़ात देढ घंटे तक चली. मुझे लगा ही नहीं कि मैं President of India से बात कर रहा हूँ. हम लोगों ने दो दोस्तों की तरह बात की. वो पहले टेबल की दूसरी ओर बैठे थे ,फिर बाद में मेरी बगल में आ के बैठ गए.यह मेरे लिए एक बड़ा ही यादगार और अच्छा learning experience था.
2005 में World Bank का board-member बनने पर:
अपनी parents की इच्छानुसार मैंने engineering में दाखिला तो ले लिया पर Bill Gates की तरह उसे complete नहीं कर पाया. जब मैं 5th Semester था, तब World Bank ने मुझे उनकी board meeting attend करने के लिए invite किया. उस board में मैं ही एक Indian था . इसका objective था कि emerging economies में किस तरह ICT का प्रयोग करके quality of education को improve किया जाय. Mr. Robert Zoellick , the President of World Bank सिर्फ Americans को बोर्ड में नहीं चाहते थे, वो और भी देशों से members चाहते थे. और चूँकि वो education पे focus कर रहे थे इसलिए वो young minds को इसमें include करना चाहते थे.
मैंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी Worls Bank का Board Member बनूँगा. ये मेरी जिंदगी का सबसे unforgettable moment था.मुझे direct Robert B Zoellick को report करना था. CEO of Cisco, VP of Microsoft ,CEO of SAP, etc भी इस बोर्ड के मेम्बर थे.
अपनी कंपनी के future पर :
मैंने हमेशा येही माना है कि IT महज एक technology नहीं है बल्कि problems solve करने का एक tool है. और मैं येही इसcompany में करना चाहता हूँ . मैं चाहता हूँ कि Globals, educations से related software solutions provide करने में market-leader हो.
जब मैं छोटा था तब मैं पैसों के बारे में जादा care नहीं करता था , लेकिन अब मैं अपने employees के लिए उत्तरदायी हूँ ,अगर मैं पैसों के बारे में न सोचूं तो हम scale-up नहीं कर पायेंगे. जब मैंने बेंगलुरु के एक cafe से कंपनी शुरू कि थी तब मैंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन ये multi-million dollar कंपनी बन जायेगी . मेरा driving force मेरा passion है और अभी तक का सफर काफी amazing रहा है.

————————————————————–


गांधी जी से सीखें टाइम मैनेजमेंट

महात्मा गांधी विश्व की महानतम हस्तियों में से एक हैं । उनकी आत्मकथा ” सत्य के प्रयोग ” विश्व की सबसे अधिक
Mahatma Gandhi Watchगांधी जीटाइम मैनेजमेंटपढ़े जाने वाली आत्मकथाओं में है। गांधी जी का प्रेरणादायी जीवन हमें बहुत कुछ सीखाता है और उन्ही में से एक महत्त्वपूर्ण बात जो हम सीख सकते हैं वो है समय प्रबंधन या टाइम मैनेजमेंट।
गांधी जी समय के बहुत पाबन्द थे। वे हमेशा अपने पास एक डॉलर वाच रखते थे। अपने जीवनी में उन्होंने समय सारिणी के अनुसार काम करने की बाते बताई है। समय ही जीवन है । यहाँ बतायी गयीं बातें हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम समय का सदुपयोग   उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख सकते है।
 गांधीजी का ‘TIME MANAGEMENT’
1] गांधीजी ने कभी किसी से नहीं कहा कि ‘मैं बहुत व्यस्त हूँ और अमुक काम के लिए समय नहीं निकाल सकता।
2] गांधीजी के पास छोटे बच्चों से लेकर समाज के अग्रणी लोगों के पत्र आते थे ,और वे बिना किसी विलम्ब के हर पत्र का उत्तर देते थे।
3] आश्रम के रसोईघर में प्रतिदिन सुबह का नाश्ता करने के पश्चात् वे सब्जी काटने का काम अचूक करते थे।
4] कोई छोटा या बड़ा व्यक्ति जो आश्रम में रहता हो, और यदि वो बीमार पड़ जाए तो गांधीजी खुद उससे मिलते और उसके उपचार की व्यवस्था किए बिना नहीं रहते।
5] कुछ मित्रों ने उन्हें फरियाद करते कहा कि ‘आपने अभी  तक साम्यवादी साहित्य पढ़ा नहीं,’ जेल में भोजन के समय या नाश्ता करते करते उन्होंने ‘Humanity uprooted’ और ‘Red bread’ इत्यादि पुस्तके पढ़ डालीं।
6] बंगाल के गाँवो में काम करते समय स्थानीय लोगों से आत्मीयता हो सके इसलिए उन्होंने बंगाली सीखना शुरू किया जबकि वे तब तक काफी वृद्ध हो चुके थे।
7] हस्पताल में बीमार पड़े व्यक्ति के पास बैठ कर पुस्तक पढ़ना या उसके पत्रों को लिखने का काम वे वकील बनने के बाद भी करते रहे।
8] प्रतिदिन रेटियो पे १२० सूत के तार बनाना, सुबह  ४ बजे प्रार्थना करना, और सुबह- शाम ४५ मिनट के लिए टहलने जाने का काम भी वे अचूक करते थे।
9] गांधीजी ने दातून करते-करते ‘गीता’ के 13 अध्याय कंठस्थ किए थे ।
10] स्वामी आनंद के कहने पर वे प्रतिदिन गीता के १ श्लोक का अनुवाद करते। इसी के कारण हमें ‘अनासक्ति’ पुस्तक मिली।
11] ‘महाभारत’ पढ़े बिना ‘हिन्दू-धर्म’ का मर्म-रहस्य समझना मुश्किल है, ऐसा जानके सने १९२२ में येरवडा जेल में उन्हों ने महाभारत के १८ पर्व पढ़ डाले।
१२] गांधीजी कहते थे कि “भारत देश की गौरवशाली और अनुकम्पा भरी जीवन दृष्टि स्वामी विवेकानंदजी का साहित्य पढ़ के मुझमे विकसित हुई है। ” सार्वजानिक जीवन में इतना सक्रीय होते हुए भी उन्होंने स्वामी जी का सम्पूर्ण साहित्य अक्षरश: पढ़ा हुआ था।

महाकवि कालिदास और विक्रमादित्य | प्रेरक प्रसंग

महाकवि कालिदास राजा विक्रमादित्य के प्रमुख दरबारियों में से एक थे। एक बार राजा विक्रमादित्य ने उनसे प्रश्न किया;
Kalidas Story in Hindi
महाकवि कालिदास
महात्मन आप इतने बड़े विद्वान हैं लेकिन आपका शरीर आपकी बुद्धि के अनुसार सुन्दर नहीं है। इसकी वजह क्या है?
कालीदास उस समय चुप रहे। और बात को टाल गए। कुछ दिन बाद महाराज ने अपने सेवक से पीने के लिए पानी मांगा।
सेवक कालिदास के निर्देशानुसार दो बरतनों में पानी ले आया।
एक बरतन सधारण मिट्टी का था तो दूसरा बहुमुल्य धातु का था। महाराज ने आश्चर्य से इस तरह पानी लाने की वजह पूछी तो कालीदास ने आग्रह कर उन्हें दोनों बरतनों से पानी पीने को कहा।
महाराज ने ऐसा ही किया।
कछ समय पश्चात कालिदास ने महाराज से पूछा, ” महाराज इन दोनों बरतनों में से किस बरतन का पानी ज्यादा शीतल लगा ?”
“अवश्य मिटटी के बरतन का।” , महाराज ने सरलता पूर्वक जबाब दिया।
कालिदास मुस्कराए और बोले, ” राजन जिस प्रकार पानी की शीतलता बरतन की सुन्दरता पर निर्भर नहीं करती उसी प्रकार बुद्धि की सुन्दरता शरीर की सुन्दरता पर निभ्रर नहीं करती।”
राजा को अपने सवाल का जबाब मिल चुका था।

Tuesday, 25 November 2014

PRODUCTIVITY QUOTES IN HINDI & ENGLISH

उत्पादकता पर विचार 


Quote 1: The perfect is the enemy of the good.
In Hindi: सबसे अच्छा ; अच्छे का दुश्मन है।
Voltaire वॉल्टेयर
Quote 2: There is no substitute for hard work.
In Hindi: कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। 
Thomas A. Edison थॉमस ए एडीसन
Quote 3: The least productive people are usually the ones who are most in favor of holding meetings. 
In Hindi: सबसे कम उत्पादक लोग आमतौर पे वे होते हैं जो बैठकें आयोजित करने के पक्ष में सबसे अधिक होते हैं। 
 Thomas Sowell थॉमस सोवेल्ल 
Quote 4: No matter how great the talent or efforts, some things just take time. You can’t produce a baby in one month by getting nine women pregnant.
In Hindi: इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की प्रतिभा या प्रयास कितने महान हैं , कुछ चीजें समय लेती ही हैं।  आप नौ महिलाओं को गर्भवती बना कर एक महीने में बच्चा पैदा नहीं कर सकते।
Warren Buffett वॉरेन बफेट
Quote 5: If you spend too much time thinking about a thing, you’ll never get it done.
In Hindi: यदि आप किसी चीज के बारे में सोचने में बहुत अधिक समय लगाते हैं , तो आप उसे कभी कर नहीं पाएंगे।
Bruce Lee  ब्रूस ली
Quote 6:  Nothing is less productive than to make more efficient what should not be done at all.
In Hindi: इससे कम उत्पादक और कुछ नहीं कि जो किया ही नहीं जाना चाहिए उसे आप और कुशल बनाएं। 
Peter Drucker पीटर ड्रकर
Quote 7: It’s not always that we need to do more but rather that we need to focus on less.
In Hindi: ऐसा नहीं है कि हमें हमेशा अधिक करने की ज़रुरत होती है बल्कि हमें कम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है।
 नातान डब्ल्यू मॉरिस Nathan W. Morris
Quote 7: Improved productivity means less human sweat, not more.
In Hindi: उत्पादकता में सुधार का मतलब है कम इंसानी पसीना,ज्यादा नहीं।
Henry Ford हेनरी फोर्ड
Quote 8: Part of being a winner is knowing when enough is enough. Sometimes you have to give up the fight and walk away, and move on to something that’s more productive.
In Hindi: विजेता होने का एक हिस्सा ये जानना है की कब अति हो रही है। कभी-कभी आपको लड़ाई बीच में छोड़ कर जाना पड़ता है और किसी अधिक उत्पादक काम में लगना होता है।
Donald Trump डोनाल्ड ट्रम्प
Quote 9: The society based on production is only productive, not creative.
In Hindi: उत्पादन पर आधारित समाज सिर्फ उत्पादक होता है , रचनात्मक नहीं।
Albert Camus  अल्बर्ट कैमस
Quote 10: Amateurs sit and wait for inspiration, the rest of us just get up and go to work.
In Hindi: शौकिया काम करने वाले बैठ कर प्रेरणा की प्रतीक्षा करते हैं , बाकी लोग बस उठ कर काम पर चल देते हैं।
Stephen King स्टीफन किंग
Quote 11: My goal is no longer to get more done, but rather to have less to do.
In Hindi: अब मेरा लक्ष्य और अधिक करने का नहीं रह गया है , बल्कि करने के लिए कम रह जाए हो गया है।
Francine Jay फ्रान्सिने जे
Quote 12: Productivity is never an accident. It is always the result of a commitment to excellence, intelligent planning, and focused effort.
In Hindi: उत्पादकता कभी भी संयोग नहीं होती। ये हमेशा उत्कृष्टता , चतुर योजना , और ध्यानपूर्वक प्रयास के प्रति प्रतिबद्धत्ता का परिणाम होती है।
Paul J. Meyer पॉल जे मेयेर
Quote 13: It is not enough to be industrious; so are the ants. What are you industrious about? —
In Hindi: मेहनती होना पर्याप्त नहीं है ; चींटियाँ भी मेहनती होती हैं। आप किस दिशा में में मेहनत कर रहे हैं ?
Henry David Thoreau हेनरी डेविड थोरो
Quote 14: The simple act of paying positive attention to people with productivity is a big deal.
In Hindi: उत्पादक लोगों पर सकारात्मकता के साथ ध्यान देने की सरल प्रक्रिया भी एक बड़ी चीज है।
Tom Peters  टॉम पीटर्स
Quote 15: Concentrate all your thoughts upon the work in hand. The sun’s rays do not burn until brought to a focus.
In Hindi: अपना पूरा ध्यान उस काम पर लगाइये जो आप कर रहे हैं। सूरज की किरणे तब तक नहीं जलातीं जब तक उन्हें केंद्रित नहीं किया जाए।
Alexander Graham Bell अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
Quote 16: The way we measure productivity is flawed. People checking their BlackBerry over dinner is not the measure of productivity.
In Hindi: जिस तरह से हम उत्पादकता को देखते हैं वो गलत है। खाते वक़्त अपने ब्लैकबेरी को देखना उत्पादकता का प्रमाण नहीं है।
Timothy Ferriss टिमोथी फ्रिस्स
Quote 17: Computers are useless. They can only give you answers.
In Hindi: कंप्यूटर बेकार हैं। वे केवल आपको जवाब दे सकते हैं।
Pablo Picasso पाब्लो पिकासो 
Quote 18: Good leadership consists of showing average people how to do the work of superior people.
In Hindi: अच्छा नेत्रित्व औसत लोगों को यह दिखाने में निहित है कि श्रेष्ठ लोगों का काम कैसे किया जाता है .
John D. Rockefeller  जॉन डी. रॉकफेलर
Quote 19: Learning never exhausts the mind.
In Hindi: सीखना कभी दिमाग को थकाता नहीं है।
Leonardo da Vinci लिओनार्दो दा विंची
 Quote 20: All things will be produced in superior quantity and quality, and with greater ease, when each man works at a single occupation, in accordance with his natural gifts, and at the right moment, without meddling with anything else.
In Hindi: हर एक चीज का उत्पादन बेहतर मात्रा और गुणवत्ता में , और आराम से होगा , जब हर एक आदमी
अपने स्वाभाविक गुणों के अनुसार और सही समय पर बिना किसी और काम में दखल दिए एक ही काम करे।
Plato  प्लेटो
Quote 21: Infinite striving to be the best is man’s duty; It is its own reward. Everything else is in god’s hands.
In Hindi: सर्वश्रेस्ठ होने के लिए अनंत प्रयास करना मानव का कर्त्तव्य है ; ये अपने आप में ही इनाम है। बाकी सब भगवान के हाथ में है।
Mahatma Gandhi  महात्मा गांधी
Quote 22: The way to get started is to quit talking and begin doing.
In Hindi: शुरुआत करने का तरीका है बातें छोड़ना और शुरू कर देना।
 Walt Disney  वॉल्ट डिज्नी
Quote 23: Start by doing what’s necessary; then do what’s possible; and suddenly you are doing the impossible.
In Hindi: उसके साथ शुरू करिये जो आवश्यक है ; फिर वो करिये जो संभव है ; और अचानक आप असंभव कर रहे होंगे।
 Francis Of Assisi फ्रांसिस ऑफ़ एससीसी
Quote 24: It’s not that I’m so smart, it’s just that I stay with problems longer.
In Hindi: ऐसा नही है कि मैं बहुत स्मार्ट हूँ , बस मैं समस्याओं के साथ अधिक समय तक रहता हूँ।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 25: Plans are nothing; planning is everything.
In Hindi: योजनाएं कुछ नहीं होती ; योजना बनाना ही सबकुछ होता है।
Dwight D. Eisenhower ड्वाइट डी. आइजनहावर
—————————————

Sunday, 23 November 2014

बोले हुए शब्द वापस नहीं आते



                                 

बुरा मत बोलो

Friends,                                                                                                                                


हमारी day-today life में कई बार ऐसा होता है कि हम या तो बहुत गुस्से में,झुंझलाकर, या बस यूँ ही कुछ ऐसा कह जाते हैं जो हमें नहीं कहना चाहिए.आज मैं आपके साथ एक छोटी सी Story share कर रहा हूँ जो मैंने You Can Win में पढ़ी थी. इसे ध्यान से पढ़िए और इससे मिलने वाली सीख को गाँठ बाँध लीजिये.

बोले हुए शब्द वापस नहीं आते

एक बार एक किसान ने अपने पडोसी को भला बुरा कह दिया, पर जब बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह एक संत के पास गया.उसने संत से अपने शब्द वापस लेने का उपाय पूछा.

संत ने किसान से कहा , ” तुम खूब सारे पंख इकठ्ठा कर लो , और उन्हें शहर  के बीचो-बीच जाकर रख दो .” किसान ने ऐसा ही किया और फिर संत के पास पहुंच गया.

तब संत ने कहा , ” अब जाओ और उन पंखों को इकठ्ठा कर के वापस ले आओ”

किसान वापस गया पर तब  तक सारे पंख हवा से इधर-उधर उड़ चुके थे. और किसान खाली हाथ संत के पास पहुंचा. तब संत ने उससे कहा कि ठीक ऐसा ही तुम्हारे द्वारा कहे गए शब्दों के साथ होता है,तुम आसानी से इन्हें अपने मुख से निकाल तो सकते हो पर चाह कर भी वापस नहीं ले सकते.

इस कहानी से क्या सीख मिलती है:

  • कुछ कड़वा बोलने से पहले ये याद रखें कि भला-बुरा कहने के बाद कुछ भी कर के अपने शब्द वापस नहीं लिए जा सकते. हाँ, आप उस व्यक्ति से जाकर क्षमा ज़रूर मांग सकते हैं, और मांगनी भी चाहिए, पर human nature कुछ ऐसा होता है की कुछ भी कर लीजिये इंसान कहीं ना कहीं hurt हो ही जाता है.
  • जब आप किसी को बुरा कहते हैं तो वह उसे कष्ट पहुंचाने के लिए होता है पर बाद में वो आप ही को अधिक कष्ट देता है. खुद को कष्ट देने से क्या लाभ, इससे अच्छा तो है की चुप रहा जाए.
———————————————-







GREAT QUOTES

-Genius is one precent inspiration and ninety nine percent perspiration.


-Winners don't do different things.....

 They do thing differently.....

-Don't wait for the perfect moment.

 Take the moment and make it perfect.....

-Forget what heart you.

 But never forget what it tought you.....

-Kill tension before tension kills you.

 Reach your goals before goals kicks you.
 Live life before life leaves you.....


-If you desire to become an intense effort-maker, then,
 Where there is a desire, you will definitely find a way.

-Life is better when you are Happy
  But
 Life is best when other people are Happy Because of you.



सफलता का रहस्य

सफलता का रहस्य 

एक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि सफलता का रहस्य क्या  है?

सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो.वो मिले. फिर सुकरात ने नौजवान से उनके साथ नदी की तरफ बढ़ने को कहा.और जब आगे बढ़ते-बढ़ते पानी गले तक पहुँच गया, तभी अचानक सुकरात ने उस लड़के का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया. लड़का बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा , लेकिन सुकरात ताकतवर थे और उसे तब तक डुबोये रखे जब तक की वो नीला नहीं पड़ने लगा. फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया और बाहर निकलते ही जो चीज उस लड़के ने सबसे पहले की वो थी हाँफते-हाँफते तेजी से सांस लेना.

सुकरात ने पूछा ,” जब तुम वहाँ थे तो तुम सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”

लड़के ने उत्तर दिया,”सांस लेना”

सुकरात ने कहा,” यही सफलता का रहस्य है. जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह से चाहोगे जितना की तुम सांस लेना  चाहते थे  तो वो तुम्हे मिल जाएगी” इसके आलावा और कोई रहस्य नहीं है.

डिग्रियों की कीमत !

रूस के प्रसिद्ध लेखक लियो टॉलस्टॉय को एक बार अपना काम-काज देखने के लिए एक आदमी की ज़रुरत पड़ी।इस बारे में उन्होंने अपने कुछ मित्रों से भी कह दिया कि यदि उनकी जानकारी में कोई ऐसा व्यक्ति हो तो उसे भेजें।

कुछ दिनों बाद एक मित्र ने किसी को उनके पास भेजा। वह काफी पढ़ा लिखा था और उसके पास कई प्रकार के सर्टिफिकेट और डिग्रियां थीं। वह व्यक्ति टॉलस्टॉय से मिला, लेकिन तमाम डिग्रियां होने के बावजूद टॉलस्टॉय ने उसे नौकरी पर नहीं रखा , बल्कि एक अन्य व्यक्ति जिसके पास ऐसी कोई डिग्री नहीं थी उसका चयन कर लिया…. क्या मैं इसकी वजह जान सकता हूँ ?”

टॉलस्टॉय ने बताया , “मित्र, जिस व्यक्ति का मैंने चयन किया है उसके पास तो अमूल्य प्रमाणपत्र हैं, उसने मेरे कमरे में आने के पूर्व मेरी अनुमति मांगी। दरवाजे पर रखे गए डोरमैट पर जूते साफ करके रूम में प्रवेश किया। उसके कपड़े साधारण, लेकिन साफसुथरे थे। मैंने उससे जो प्रश्न किये उसके उसने बिना घुमाए-फिराए संक्षिप्त उत्तर दिए , और अंत में मुलाकात पूरी होने पर वह मेरी इज़ाज़त लेकर नम्रतापूर्वक वापस चला गया। उसने कोई खुशामद नहीं की, ना किसी की सिफारिस लाया, अधिक पढ़ा-लिखा ना होने के बावजूद उसे अपनी काबिलियत पर विश्वास था, इतने सारे प्रमाणपत्र बहुत कम लोगों के पास होते है।

और तुमने जिसे व्यक्ति को भेजा था उसके पास इनमे से कोई भी प्रमाणपत्र नहीं था , वह सीधा ही कमरे में चला आया, बिना आज्ञा कुर्सी पर बैठ गया , और अपनी काबिलियत की जगह तुमसे जान-पहचान के बारे में बताने लगा….. तुम्ही बताओं, उसकी इन डिग्रियों की क्या कीमत है ?”

मित्र टॉलस्टॉय की बात समझ गया, वह भी असल प्रमाणपत्रों की महत्ता जान चुका था।
                                                                                                            

Saturday, 22 November 2014

असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं। - पं. जवाहरलाल नेहरु